MP Election 2023 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सागर से करेंगे चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी के बाद अहम माना जा रहा है उनका दौरा

MP Election 2023 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सागर से करेंगे चुनावी शंखनाद, पीएम मोदी के बाद अहम माना जा रहा है उनका दौरा

MP Election 2023 : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज सागर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा है। वे दोपहर करीब 12 बजे सागर पहुंचेंगे और यहां कजरीवन मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉ.गोविंद सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। सागर में सभा को संबोधित करने के बाद वे भोपाल पहुंचेंगे।

कांग्रेसियों में उत्साह

उनके सागर दौरे से पहले कांग्रेस ने वहां जमीन तैयार करने का काम किया है। कांग्रेस के सागर जिला प्रभारी अवनीश भार्गव ने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर संपर्क करने का टास्क दिया और कांग्रेस की टोलियों ने लोगों से संपर्क किया। इस सभा को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह है और उन्होने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वो जीत हासिल करेंगे। बता दें कि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भी सागर आए थे और यहां बड़तूमा में उन्होने संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखी थी। इसी के साथ उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि डेढ़ साल बाद वे मंदिर का शिलान्यास करने भी आएंगे। इस तरह उन्होने अप्रत्यक्ष रूप से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत का दावा किया था।

बुंदेलखंड में जनाधार बढ़ाने की कोशिश

बुंदेलखंड में 26 विधानसभा सीटें हैं और 2018 चुनाव में 15 पर बीजेपी ने कब्जा किया था। यहां सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह और पन्ना जिले हैं और कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में 9 पर जीत हासिल की थी जबकि सपा और बसपा के पास एक एक सीट है। वहीं सागर की बात करें तो 8 में से 6 पर बीजेपी काबिज है। ऐसे में कांग्रेस इस क्षेत्र में जनाधार बढ़ाना चाहती है और इस लिहाज से भी मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा अहम माना जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews