न्यूली अपॉइंटेड टीचर एसोसिएशन की मांग ‘नियुक्ति दिनांक से शिक्षक भर्ती में 100% वेतनमान एवं परिवीक्षा अवधि एक वर्ष की जाए’

न्यूली अपॉइंटेड टीचर एसोसिएशन की मांग ‘नियुक्ति दिनांक से शिक्षक भर्ती में 100% वेतनमान एवं परिवीक्षा अवधि एक वर्ष की जाए’

Newly Appointed Teacher Association wrote a letter to CM : सागर जिले के न्यूली अपॉइंटेड टीचर एसोसिएशन ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने सौ परसेंट वेतन देने की मांग की है। दरअसल भोपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि सभी नवनियुक्त शिक्षकों को 100% वेतनमान और परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष कर दी जाएगी। लेकिन यहां अब तक ये लागू नहीं हुआ है। इसी की मांग करते हुए अब उन्होने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, साथ ही विरोधस्वरूप हाथ पर काली पट्टी बांधकर काम किया।

सीएम से पत्र में की ये मांग

अपने पत्र में इन्होने लिखा है कि “नवनियुक्त शिक्षकों के 12 अप्रैल, 2023 को आयोजित भोपाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सौगात देते हुए 100% वेतनमान और परिवीक्षा अवधि 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने की घोषणा की थी | यह खबर प्रदेश के सभी समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित भी हुई थी । लेकिन आपसे प्रार्थना लहै की नियुक्ति दिनांक से सौ परसेंट सैलरी दी जाए क्योंकि जो नियुक्तियां 2019 में होनी थी वह 2021 में हुई जिसकी वजह से नवनियुक्त शिक्षकों को 2 साल तक काफी आर्थिक नुकसान हुआ।

ज्ञातव्य है कि आपने 2017 में ही यह नियम लागू कर दिया था और हमारे भर्ती विज्ञापन में भी इसका उल्लेख किया गया था लेकिन मध्य में कांग्रेस सरकार ने आपके इस नियम को बदलकर स्टाइपेंड के रूप में प्रथम वर्ष 70%, द्वितीय वर्ष 80 %, तृतीय वर्ष 90% वेतन और चतुर्थ वर्ष 100% वेतन देने के नियम को लागू किया गया | इससे नवनियुक्त शिक्षकों को अत्यधिक आर्थिक नुकसान हुआ।

पुनः आपकी सरकार आने के बाद प्रदेश भर के नवनियुक्त शिक्षकों ने ज्ञापन ट्विटर आदि के माध्यम से आपसे बारंबार अनुरोध किया और आपकी घोषणा के उपरांत भी शिक्षकों के मन में संतोष व प्रसन्नता नहीं है। लेकिन वर्तमान में आपकी घोषणा के उपरांत भी औपचारिक तौर पर यह नियम लागू नही हो पाया है। आप सदा से ही शिक्षकों के हित में निर्णय लेते रहें है। इसलिए आपसे अनुरोध है चुनाव आचार संहिता लगने के पहले 100% वेतन नियुक्ति दिनांक से देने का आदेश करें।”

[dgv_vimeo_video id=”861202538″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews