कोर्ट मैरिज करने वाले दं​पत्ति को पहले न्यायालय बुलाया, फिर बेरहमी से पीटा, पत्नी के परिजनों पर लगे गंभीर आरोप, थाने पहुंचे पीड़ित

सागर में जिला न्यायालय परिसर के पास एक नवदंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पत्नी के परिजनों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
Sagar

मध्यप्रदेश के सागर से एक मारपीट का ताजा मामला सामने आया है। जहां जिला न्यायालय परिसर के पास एक नवदंपती के साथ मारपीट की गई है। ऐसा आरोप है कि मारपीट करने वाले उनके परिजन और परिचित के ही लोग हैं। पीड़ित पति-पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बता दें कि मारपीट में पति-पत्नी को गंभीर चोटे आई हैं। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल पति-पत्नी शहर के सुभाष नगर निवासी बताए गए हैं। घायल पति रंजीत निवासी ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।

कागजी कार्रवाई का बोलकर दं​पत्ति को न्यायालय बुलाया

युवक के मोहल्ले की एक युवती जोकि फरीदाबाद में रहती है दोनों ने करीब 7 महीने पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों दिल्ली में ही साथ रह रहे थे। बुधवार को रंजीत अपनी पत्नी को वापस सागर लेकर आया तो युवती के परिजनों ने कुछ कोर्ट की कागजी कार्रवाई करने की बात की और दोनों को न्यायालय में बुलाया।

गुरुवार को युवक अपनी पत्नी के साथ जिला कोर्ट प​हुंचा और कोर्ट के पास उपस्थित युवती के परिजन और कुछ परिचित के लोग मौजूद थे। जैसे ही दोनों दंपत्ति पहुंचे तो युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। फिर दोनों ने अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

जमीन पर पटककर युवक को पी​टा

पीड़ित युवक के भाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय की कागजी कार्रवाई का बोलकर दंपति को बुलाया। जब दोनों वहां पहुंचे तो युवती के मायके पक्ष के लोगों ने युवक के बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारमीट शुरू कर दी। जब इस घटना की सूचना मिली तो तत्काल की पुलिस प्रशासन के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।

जबरदस्ती न्यायालय बुलाया और फिर की मारपीट

घायल युवक ने बताया कि मैंने कुछ महीने पहले अपने मोहल्ले में रहती एक युवकी से कोर्ट मैरिज की थी। हम दोनों दिल्ली में रहते है। जब वे दोनों सागर आए तो पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने उसे पत्नी के साथ जबरदस्ती न्यायालय बुलाया और कहा कि तुम्हारे हस्ताक्षर और लड़की के मामले में कुछ कागजी कार्रवाई होनी है। इसके बाद जैसे ही हम दोनों वहां पहुंचे तो हमारे साथ जमकर मारपीट की गई। युवक के मुंह से खून निकलने लगा। जैसे तैसे वहां से दंपत्ति ने जान बचाई और एसपी के पास पहुंचकर मामला दर्ज कराया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews