Sagar News : नहर क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान, तालाब में तब्दील हुए खेत

Sagar News : नहर क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान, तालाब में तब्दील हुए खेत

Sagar News : अक्सर देखा जाता है कि तालाब या नहर बनने से किसानों के चेहरे पर खुशी छा जाती है लेकिन अगर यही खुशी मायूसी में बदल जाये तो कैसा लगेगा हम आपको बताने जा रहे हैं सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गुरैया गांव का मामला है जहां कुछ किसानों ने पत्रकार को बुलाकर बताया कि हमारे खेतों से होकर जो नहर निकली है पहले तो हम लोगों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला।

यह है मामला

इसके बाद नहर निर्माण की गुणवत्ता घटिया किस्म की है। और नहर के टूटने से और मुहाना खुला छोड़ने के कारण पानी सीधा हमारे खेतों में घुस रहा है और जिसके कारण हमारे खेत तालाब में बदल गये है इतना ही नहीं हमारे खेत में बना हुआ कुंआ भी क्षतिग्रस्त हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”845035784″]

[dgv_vimeo_video id=”845036272″]

किसान ने बताया कि जब इसकी शिकायत संबंधित विभाग के इंजीनियर से की तो उन्होंने जेल भेजने की धमकी दी। किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत सागर कलेक्टर एस डी एम से लेकर सी एम हेल्पलाइन पर भी की लेकिन कोई राहत नहीं मिली है।
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”845036052″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews