Sagar News: गेहूं की फसल से भरी ट्राली में लगी आग, देखे वीडियो

Sagar News: गेहूं की फसल से भरी ट्राली में लगी आग, देखे वीडियो

सागर, ब्रजेन्द्र रायकवार। मध्य प्रदेश के सागर जिले में अचानक एक अकस्मात घटना घटी जहां एक किसान की गेहूं की फसल मैं देखते ही देखते आग लग गई थी। पूरी फसल जलकर खाक हो गई हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि सारे प्रयास विफल रहे।

सागर जिले की जैसीनगर तहसील क्षेत्र के अमोदा गांव में किसान साहब सिंह ठाकुर अपने खेत से कटी हुई गेहूं की फसल ट्राली में भरकर ट्रैक्टर से अपने घर के गल्ले मे थ्रेसिंग के लिए ले जा रहे थे। सड़क नया बन जाने से ऊचाई भी पहले से ज्यादा हो गई और ट्राली मे फसल भी ज्यादा थी रास्ते में ऊपर से विद्युत के तार निकले हुए थे।

Read More: Jabalpur News: अचनाक हुई रेलवे की मॉकड्रिल, मुख्यालय में बजा खतरे का सायरन

जिनके संपर्क मे आते ही फसल मे आग लग गई और देखते ही देखते पूरी फसल मैं आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को ट्राली से अलग किया। खेत मैं बने कुए से मोटर चालू कर पाइप की सहायता से बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी फसल जलकर खाक हो गई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews