गोविंद सिंह राजपूत के बेटे की फर्जी FB आईडी से कई पोस्ट वायरल, मचा हड़कंप

गोविंद सिंह राजपूत के बेटे की फर्जी FB आईडी से कई पोस्ट वायरल, मचा हड़कंप

सागर, शुभम् पाठक। उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश की सुरखी विधानसभा एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार मामला वायरल वीडियो का नही बल्कि शिवराज सरकार में परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के छोटे बेटे आकाश गोविंद राजपूत से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर किसी ने उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कुछ पोस्ट वायरल की है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

दरअसल,  पूर्व विधायक पारुल साहू के भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही सुरखी विधानसभा चर्चाओं में बनी हुई है। कभी गोविंद सिंह समर्थक के वायरल वीडियो की चर्चा है तो कभी पारुल साहू का धुआंधार जनसमर्थ-स्वागत।इसी कडी में अब  मंत्री जी के बेटे आकाश सिंह राजपूत भी चर्चाओं में आ गए है। किसी मंत्री जी की बेटे के नाम की एक फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसकी शिकायत जैसे ही मंत्री जी के बेटे को हुई उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल से की है । वही उन्होंने फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा है कि “राजनीति के नाम पर आरोप प्रत्यारोप का खेल तो आम बात थी परंतु आकाश राजपूत के नाम से एक फ़र्ज़ी फेसबुक एकाउंट बना कर लोगो से टिकिट दिलाने के बदले पैसे ऐंठने, नौकरी का झूठा झांसा देना, निजी तस्वीरों को पोस्ट करना एवं मेरे परिवार को सार्वजनिक तौर पर बदनाम करने एवं आने वाले चुनावों के मद्देनजर हमारी राजनीतिक एवं पारिवारिक छवि को धूमिल करने का यह खेल बड़ा ही बेतुका एवं निंदनीय है। और उनके साइबर सेल से शिकायत के बाद वह फर्जी फेसबुक अकाउंट अब हट गया है।
लेकिन सरकार को भी सोशल मीडिया के ऊपर ध्यान देना चाहिए और “डेटा सिक्योरिटी एक्ट” जैसे एक्ट बनाना चाहिए। खैर ये बात तो फर्जी अकांउट की थी मगर देश में ही दूसरी ओर देश के प्रतिष्ठित और सम्मानिय व्यक्तियो के सोशल मीडिया अकाउंट तो हैक हो जाते है.. और उनकी निगरानी भी हो जाती है।

बता दे कि कुछ समय पहले से ही फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए फिल्म सिटी मुम्बई में लगे हुए हैं और पोरस जैसे सीरियलो मैं नजर आ चुके हैं। अभी कुछ दिनों से आकाश राजपूत सुरखी में अपने पिता गोविंद सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार में भी नजर आ चुके है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews