सागर के सुरखी में नाले में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सागर के सुरखी में नाले में मिला नवजात का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

सागर, विनोद जैन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के सुरखी (Surkhi) में उस समय सनसनी फैल गई, जब करैया रोड के बाजू में एक नाले में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जिसे चीटियां खा रही थी, वही जब ग्रामीणों ने नवजात का शव देखा तो तत्काल पत्रकारों को इसकी सूचना दी जिसके बाद पत्रकारों की टीम द्वारा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें…मुरैना : साफ-सफाई को लेकर निगमायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सुचना मिलने के बाद सुरखी थाना एसडीओपी (SDOP) एवं सुरखी थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जिसके बाद नवजात शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस शव का डीएनए टेस्ट (DNA test) भी करवा रही है। हीं नवजात शव के बाजू में खून के निशान भी मिले हैं। जिससे संभावना जताई जा रही हैं कि बच्चे का जन्म या गर्भपात भी उसी जगह पर हुआ होगा जहां शव पड़ा हुआ मिला था।

इस तरह एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वही चर्चाओं का बाजार भी गर्म है ग्रामीणों का कहना है की इस तरह से नवजात का शव फेकना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है और कई लोगों का कहना है कि अवैध संबंधो के कारण नवजात के शव को इस तरह छोड़ा गया है। फिलहाल मामला क्या है यह तो संदेह से परे है लेकिन सुरखी थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…जब गंदे पड़े टॉयलेट को भाजपा सांसद ने हाथ से किया साफ , वीडियो वायरल

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews