कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, घर में ही मिला शव

कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, घर में ही मिला शव

सागर(सुरखी), विनोद जैन। सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में एक युवक का खून से लथपथ शव (Deadbody) मिलने की खबर से सनसनी फ़ैल गई। मृतक कंछेदी लोधी घटना के समय घर में अकेला था, पत्नी मायके गई थी।  पुलिस ने हत्या (Sagar Murder) का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम हीरापुर में रहने वाले 35 वर्षीय कंछेदी लोधी का शव आज उसके पड़ोसियों ने घर में देखा तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने सुरखी थाना पुलिस (Sagar Police) को सूचना दी। थाना प्रभारी  मिनेश भदौरिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाया और तफ्तीश शुरू की।

ये भी पढ़ें – जबलपुर : 55 साल की महिला की हत्या, बेटा अमेरिका में, पति के निधन के बाद घर में अकेली रहती थी

शुरुआती जांच में मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार के निशान दिखाई दे रहे हैं। हत्या की सूचना पर एसडीओपी अशोक चौरसिया भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि युवक के गले पर कुल्हाड़ी के घाव हैं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है , आरोपी अभी अज्ञात है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – IRCTC ने रद्द की 180 ट्रेन, यहां चैक कीजिये कहीं आपकी बुकिंग तो नहीं ?

जानकारी के अनुसार मृतक कंछेदी की शादी चार साल पहले हुई थी उसके तीन साल की एक बेटी है वो दो दिन पहले ही रक्षाबंधन के लिए मायके गई है।  कंछेदी के माता पिता नहीं है एक बड़ा भाई है। घटना के समय मृतक अकेला था। ग्रामीणों की माने तो मृतक कंछेदी बहुत सीधा था उसका किसी से कभी झगड़ा भी नहीं हुआ। पुलिस अब सभी एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – भिंड : युवक की नृशंस हत्या, घर से कुछ दूरी पर ही मिला शव

[dgv_vimeo_video id=”737508295″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews