सतना सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, 1 की हालत गंभीर, इलाज जारी

सतना सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर हुई मौत, 1 की हालत गंभीर, इलाज जारी

Satna Road Accident : सतना जिले में एक बार फिर सड़क हादसे का कहर देखने को मिला है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे आनन-फानन में पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, मृतकों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल, मामला नागौद थाना अंतर्गत जसो रोड पर माड़ा टोला पेट्रोल पंप के पास का है। जब दूसरे तरफ से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तो वहीं एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। मृतकों की पहचान आशा दीन कुशवाहा पिता गोकुल प्रसाद कुशवाहा उम्र 52 निवासी मसनहा सिंहपुर व खेमराज पटेल उम्र 25 निवासी ईचौल उचेहरा के रूप में की गई है।

गांव में पसरा मातम

वहीं, घायल का नाम रामकलेश कुशवाहा पिता रामसिया उम्र 25 साल निवासी ईचौल करौंदिया उचेहरा हादसे में घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बाइक से दवा लेने पन्ना जिले के गुनौर गए थे, जहां से वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews