Satna Road Accident: जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर मौत

Satna Road Accident: जिले में दिखा तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर मौत

Satna Road Accident : सतना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

चितहरा मोड का मामला

दरअसल, मामला सतना-चित्रकूट सड़क मार्ग पर चितहरा मोड के पास का है। जब सोमवार की देर रात बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसकी पहचान सीताराम कोल उम्र 48 वर्ष, छोटेलाल कोल पिता चुनुका कोल उम्र 56 वर्ष और छोटेलाल कोल पिता गंगू कोल उम्र 28 वर्ष के रुप में की गई है।

गांव में मातम का माहौल

बता दें कि सड़क पर खड़े लोड ट्रक में बाइक पीछे से अनियंत्रित होकर टकरा गई। वहीं, मझगवां थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गए है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews