सड़क हादसे में 3 श्रमिकों की मौत, महाराष्ट्र से लॉकडाउन के चलते मप्र लौट रहे थे, टैक्टर क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना में आज रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया।यहां महाराष्ट्र से लौट रहे ट्राला ने टैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिसमें ड्राइवर समेत 3 की दर्दनाक (Death) मौत हो गई और 1 घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया और घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस (MP Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े.. सख्ती के बावजूद टूटे सारे रिकॉर्ड, देश में 1.52 नए कोरोना पॉजिटिव, 839 की मौत

दरअसल, हादसा सतना (Satna) के अमरपाटन थाना क्षेत्र में NH-30 पर हुआ है। यहां रविवार दोपहर ट्रॉला क्रमांक एमएच 14 HG 1328 महाराष्ट्र से सीवर लाइन में डालने वाला पाइप लोड कर हाइवे के रास्ते प्रयागराज जा रहा था। वही महाराष्ट्र (Maharashtra) में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते बीच रास्ते में सतना के मुकुंदपुर बेला के रहने वाले  2 श्रमिकों ने लिफ्ट मांगी और सवार हो गए। जैसे ही ट्राला सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खुटहा गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रही मिट्‌टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्करा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया है। राहगीरों ने डायल 100 समेत अमरपाटन और रामपुर बाघेलान पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्रेन की मदद से पाइपों के नीचे दबे लोगों को निकाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल घायल को रीवा के संजय गांधी अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। मरने वाले लोग महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण ट्रॉले से लिफ्ट लेकर जबलपुर-कटनी के रास्ते अपने गृह जिले सतना आ रहे थे।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews