Hindi News

सतना में फूड पॉइजनिंग के कारण दो परिवार के 8 लोग हुए बीमार, इलाज जारी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
सतना में कोदो की रोटियां खाने से दो परिवार के 8 लोग बीमार हो गए आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सतना में फूड पॉइजनिंग के कारण दो परिवार के 8 लोग हुए बीमार, इलाज जारी

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां फूड पॉइजनिंग के कारण दो परिवारों के आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।

बता दें कि मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के रौंड और वीरनई गांव का है, जहां रात में कोदो की रोटी खाने के बाद आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज जारी

अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। हालांकि, एक महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। पीड़ित नीतू मलिक ने बताया कि सभी सदस्यों ने खाने में कोदो की रोटी खाई थी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे स्थिति गंभीर होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉ. ने दी ये जानकारी

स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एलके तिवारी ने बताया कि कोदो सुपरफूड्स में शामिल है और यह नुकसानदायक नहीं है। फिलहाल, इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला माना जा सकता है। सभी मरीजों की स्थिति में पहले से काफी सुधार है। बता दें कि बीमार पड़ने वाले मरीजों में शिवराम कोल (60) ,बिट्टी कोल (56) , अंजना कोल (20) निवासी वीरनई तथा रजनिया (60) , मुन्नीलाल (62) ,वंदना (32) , नीतू मलिक (28) एवं संतरा (17) शामिल हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews