Satna Road Accident: सतना-मैहर बाइपास रोड पर हुआ हादसा, JCB की चपेट में आने से 1 महिला की मौत, 1 घायल

Accident

Satna Road Accident : सतना जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक महिला तेज रफ्तार कहर का शिकार हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। हालांकि, इससे पहले ग्रामीणों द्वारा काफी हंगामा किया गया।

सोनौरा मार्ग पर हुआ हादसा

दरअसल, मामला सतना-मैहर बाइपास के किनारे सोनौरा मार्ग का है। जब दो महिला मजदूरी कर पैदल घर वापस लौट रही थी। तभी DPS मार्ग पर नाली का निर्माण कर रही JCB ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक महिला नाली में जा गिरी। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई है जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल महिला का इलाज जारी

घटना होते ही गांव के लोगों ने शव को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही, मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाबुझा कर आश्वासन देते हुए मामला शांत करवाया और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews