नगर परिषद अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

नगर परिषद अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। कोटर नगर परिषद में गरीबों की योजनाओं पर डाका पड़ने की बात सामने आ रही है। नगर परिषद के अफसरों पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि अकाउंटेंट एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। इसे लेकर कोटर नवनिर्माण सेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।

सतना की कोटर नगर परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास और गरीबों के शौचालय योजना में कंप्यूटर ऑपरेटर व कुछ कर्मचारियों की मदद से अधिकारियों पर अपने निजी खाते में पैसे ट्रांसफर करवाकर हड़पने का संगीन आरोप लग रहा है। कोटर की स्वर्ण नवनिर्माण सेना ने पीएम आवास और शौचालय योजना के साथ 22 बिंदुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। स्थानीय निवासियों के साथ सवर्ण नवनिर्माण सेना सतना कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और कोटर नगर परिषद में करोड़ों के भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews