MP में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते CMO रंगेहाथों गिरफ्तार

bribe News

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले के चित्रकूट में लोकायुक्त (Rewa Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है।यहां चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है की सीएमओ ने अनुकंपा नियुक्ति (compassionate appointment) के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़े… MP Weather: मप्र का फिर बदलेगा मौसम, 27-28 बारिश-ओलावृष्टि के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

चित्रकूट में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नयागांव में स्थित नगर परिषद के सीएमओ को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अनिल तिवारी ने लोकायुक्त रीवा से शिकायत की थी कि सीएमओ कृष्णपाल सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए 1 लाख की रिश्वत (Bribe)की मांग की है और आज शुक्रवार को पैसे लेकर अपने सरकारी आवास पर आने को कहा है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: आज फिर 32 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बड़ी बैठक

इसके बाद टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर पीड़ित को पैसों के साथ भेजा। जैसे ही सीएमओ ने पैसे लेने के लिए हाथ बढ़ाए रीवा लोकायुक्त(Rewa Lokayukt) डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गई लोकायुक्त टीम ने सीएमओ को दबोच लिया और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews