MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, PCB के वैज्ञानिक के घर छापा, करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा

eow

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सतना जिले में रीवा EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां रीवा EOW टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक सुशील कुमार मिश्रा के घर छापामार कार्यवाही की है। वैज्ञानिक के मारुति नगर के निवास में पर टीआई मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय EOW की टीम ने आज रविवार 1 मई तड़के सुबह छापा मारा।

यह भी पढ़े.. MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ साजिश के आरोप पर क्या बोले कमलनाथ, देखें वीडियो

अब तक घर से ही करोड़ो की संपत्ति बरामद हो चुकी है, फिलहाल कार्रवाई जारी है। EOW की अब तक की कार्यवाही में करीब 28 लाख कैश, स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का फार्म हाउस, 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने चांदी के जेवर मिले है। अभी कार्रवाई जारी है और देर शाम तक बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

यह भी पढ़े…Bank Holiday: आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित

इधर, EOW की टीम द्वारा वैज्ञानिक के घर मे छापामार कार्यवाही की खबर का पता चलते ही प्रदूषण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एक अधिकारी द्वारा अपने घर से आनन फानन में कुछ बैग लेकर निकलने की खबर भी आ रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है, शाम तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews