MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ साजिश के आरोप पर क्या बोले कमलनाथ, देखें वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शिवराज के मंत्री द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर कमलनाथ (Kamal Nath) को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत गर्मा गई है। बीजेपी कांग्रेस के बीच वार पलटवार का दौर शुरू हो गया है। अब मध्य प्रदेश  कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मंत्री ओपीएस भदौरिया के बयान पर पलटवार किया है। कमल नाथ ने कहा सिंधिया को भाजपा ने हराया है।

यह भी पढ़े… हजारों कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा लाभ, बकाया वेतन भुगतान के आदेश जारी, मई में खाते में बढ़कर आएगी राशि

एक निजी कार्यक्रम में शनिवार रात ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया के आरोप का अपने अंदाज में जवाब दिया । उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का हारना अब भाजपा का अंदरूनी मामला है मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। भाजपा ने ही उन्हें हराया है।

गौरतलब है कि शिवराज सरकार के राज्य मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता ओपीएस भदौरिया ने शनिवार को ग्वालियर में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया था कि 2019 लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने की साजिश कमल नाथ ने अपने ऑफिस में रची थी।

यह भी पढ़े..Bank Holiday: आज से लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेकबुक-पासबुक के काम हो सकते है प्रभावित

2023 विधानसभा चुनावों की रणनीति के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की आज जो तस्वीर है वो सबको पता है। बिजली नहीं, कोयला नहीं, खाद नहीं, बीज नहीं, रोजगार नहीं। इसलिए ये लोग जनता को गुमराह करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं । भाजपा समझती है जनता मुर्ख है लेकिन मुझे विश्वास है मध्य प्रदेश का मतदाता इन तस्वीरों को सामने रखकर सच्चाई का साथ देगा ।

नेता प्रतिपक्ष पद को झेलने वाले बयान का जवाब देते हुए कमल नाथ ने कहा कि मैं तो दो महीने से कह रहा हूँ, चुनाव नजदीक हैं इसलिए मुझे संगठन को समय देना है। इसलिए मैं नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं उठा सकता।

[dgv_vimeo_video id=”704995915″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews