
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां दो वाहनों के बीच बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। वहीं, लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।
मृतक की नहीं हो पाई है पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, सेमरिया चौक फ्लाई ओवर पर हादसा हो गया। जहां देर रात बल्कर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, बाइक सवार के शरीर का आधे हिस्से पर बल्कर के पहिए चढ़ गए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इसलिए पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने जब्त किया बल्कर
मामला सतना शहर के सेमरिया चौक फ्लाई ओवर का है, जहां बल्कर गहिरा नाला की तरफ से फ्लाई ओवर पर आया था और बाइक सामने की तरफ से आ रही थी। तभी यह हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस ने बल्कर जब्त कर लिया है। शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। बता दें कि शहर में रात 10 बजे के बाद बड़े वाहनों को प्रवेश प्रतिबंध रहता है। इसके बावजूद बल्कर देर रात को शहर में प्रवेश कर गया, जिससे एक मौत भी हो गई।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

