बस और ट्रक में भिड़ंत, दो की मौत और कई घायल

बस और ट्रक में भिड़ंत, दो की मौत और कई घायल

पुष्पराज सिंह बघेल। सतना

जिले में सड़क हादसे थम ने का नाम नही ले रहे है।बसों की व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते होने वाले सड़क हादसे यात्रियों की मौतों का सबक बन रही है। सतना के सभा पुर थाना अंतर्गत सुतीक्षीण आश्रम रोड पर आज सुबह बसों की ऐसे ही प्रतिस्पर्धा के चलते जहाँ दो जाने चली गयी और कई घायल हुए है।घटना सुबह उस वक्त की है जब पंकज ट्रेवल्स की बस कारी गोही से सतना आ रही थी तभी सुतीक्ष्ण आश्रम के पास तेज़ रफ़्तार बस ट्रक को ओव्हर टेक करने लगी उसी दरम्यान दोनो में जबर्दस्त टक्कर हो गयी।

बस बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी और यात्री बुरी तरह से दबे हुए थे जिन्हें भारी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला गया बस में दो दर्जन यात्री सवार थे जिसमें 2 की मौके पर मौत हो गयी 18  यात्री घायल थे।जिनमे 4 की हालात गंभीर है।जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सतना ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना लगते ही  ज़िला मुख्यालय से पुलिस अधिकारी,एस डी एम और स्वस्थ विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गए ।आला अधिकारियों ने घायलों और मृतकों को उचित मुआवजा देने से साथ ही घटना पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews