सतना में कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

कलेक्टर ने सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत कार्य रोक दी गई थी, लेकिन अब बरसात खत्म हो चुकी है।
Satna Collector Anurag Verma

Rewa News : मध्य प्रदेश विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका उदाहरण सभी जिलों में देखने को भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सतना कलेक्टर अनुराग शर्मा ने सभी अधिकारियों को 20 अक्टूबर से पहले सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायतों के निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में टीएल मीटिंग रखी गई थी। इस दौरान सभी विभागीय कामों की समीक्षा की गई, जिसमें देरी और लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह जिले में 14,172 शिकायत लंबित पड़ी हुई है। जिनका निराकरण नहीं हो पाया है। इस तरह शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती चली जाएंगी और आगे चलकर यह बहुत बड़ी संख्या बन सकती है। इसलिए आने वाले 20 अक्टूबर से पहले सभी पेंडिंग शिकायतों को हर संभव प्रयास से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर ने दी ये जानकारी

कलेक्टर अनुराग शर्मा का मामले को लेकर कहना है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को समाधान कार्यक्रम शुरू होने वाला है जो कि नियमित रूप से हर महीने की आखिरी सोमवार को होगा। इस दौरान पहले से पेंडिंग शिकायतों का निराकरण करना बेहद जरूरी है।

चित्रकूट मेले की तैयारियों की समीक्षा

दिवाली पर चित्रकूट में लगने वाले पांच दिवसीय मेले की तैयारी को लेकर भी कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से बात की है। बता दें कि इस मेले में हर साल 25 से 30 लाख लोग पहुंचते हैं। इसलिए प्रशासन द्वारा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए जाते हैं, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना घटित हो। वहीं, इस बार भी तैयारी को दुरुस्त रखने और मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिसके अनुसार, वह अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।

वहीं, 24 अक्टूबर को कृषि उत्पादन आयुक्त वीसी के माध्यम से रीवा संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके लिए भी एपीसी बैठक की पूर्व तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की।

सड़क मरम्मत करने के निर्देश

इसके अलावा, कलेक्टर ने सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। बारिश के कारण सड़कों की मरम्मत कार्य रोक दी गई थी, लेकिन अब बरसात खत्म हो चुकी है। ऐसे में अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द मरम्मत कर सड़कों की हालत को सही करें। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, खाद्यान्न वितरण और खाद बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की है। इस मीटिंग के दौरान जिलेभर के बड़े-बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews