बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, किसानों के साथ किया प्रदर्शन

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, किसानों के साथ किया प्रदर्शन

सतना| पुष्पराज सिंह बघेल| सतना में बिजली की अघोषित कटौती धरती पुत्र किसानो के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है जिसको लेकर नागौद विधान सभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक ने बिजली विभाग की मनमानी के आगे आंदोलन का मोर्चा खोल दिया है।आज उचेहरा ब्लॉक में किसानों को लेकर बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया और आगे समस्या हल न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

वीओ:-बीते कुछ दिनों से सतना जिले के किसान बिजली की आँख मिचौली से खासा परेशान है।कई कई घंटों तक अघोषित बिजली कटौती से कृषि कार्य भी खासा प्रभावित हो रहा है जिसको लेकर कांग्रेस के स्थानीय पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह ने आज किसानों का नेतृत्व किया और बिजली दफ्तर के सामने धरना दिया।जिस पर मैहर डी ई पंकज मिश्रा ने मौके पर पहुँच कर निर्वाध विद्युत सप्लाई का भरोसा जताया।पूर्व विधायक जी की माने तो विद्युत विभाग अगर अपनी मनमानी से बाज नहीं आया तो उग्र आंदोलन होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews