सतना में JCB से ढहाया गया 150 साल पुराना नागदेव मंदिर, लोगों ने उठाई दोबारा इसे बनाने की मांग

सतना में JCB से ढहाया गया 150 साल पुराना नागदेव मंदिर, लोगों ने उठाई दोबारा इसे बनाने की मांग

सतना, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के माधवगढ़ के छतुरिहा घाट में स्थित 150 साल पुराना मंदिर ढहा दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बता दे रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने नागदेव बाबा के मंदिर को JCB की मदद से गिरा दिया। जिसका पता चलते ही सभी गांव वाले एक जगह एकत्रित हो गए और प्रशासन से मंदिर का पुर्ननिर्माण करने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें –  सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन, वरना रुकेगी सैलरी!

दरअसल, इस मामले के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर को दुबारा बनाने की मांग की। बता दे इस मंदिर से कई गांव के लोगों की आस्था जुड़ी थी, इस घटना के बाद सभी के मन में आक्रोश है। जिसके कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाजिद खान नाम के आदमी ने इस काम को अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस को जांच-पड़ताल कर उसपर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने मंदिर दोबारा बनाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए। मामला इतना बिगड़ गया कि सूचना मिलते ही एसडीएम भी आरआई के साथ पहुंच गए। साथ ही, कोलगवां थाना से पुलिस बल को बुलाया गया। वहीं, बजरंग दल और विहिप के नेता- कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें – Train Ticket Booking : अब आसानी से होगी रेलवे यात्रियों की ऐप से टिकट बुक, जानें प्रोसेस 

वहीं, विहिप नेता सचिन शुक्ला ने बताया कि, मंदिर और श्मशान भूमि आराजी नंबर 40 में है लेकिन इसे आराजी नंबर 44 बताया जाने लगा जबकि 44 नंबर जमीन नीचे की तरफ है और उसमें जाने का रास्ता भी नहीं है। जिसके कारण साजिशन मंदिर गिराया गया और अब श्मशान भूमि और मंदिर को 44 नंबर आराजी पर बताया जाने लगा। साथ ही उन्होंने कहा कि, मंदिर और श्मशान भूमि को वे अपने पूर्वजों के जमाने से वहीं देखते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज मूंग के दाम में गिरावट, देखें 12 नवंबर 2022 का मंडी भाव

मामले में देवेंद्र तिवारी गुड्डू, जित्तू गर्ग, महेंद्र मिश्रा, नानू तिवारी तथा मनीष तिवारी ने खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि, उन लोगों ने देर रात वाजिद खान और राकेश सिंह को जेसीबी से मंदिर गिराते हुए देखा था। वहीं, पुलिस ने आईपीसी की धारा 295, 427 और 34 के तहत वाजिद खान व राकेश सिंह दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – अजब-गजब: नशे में धुत्त मछुआरे ने मछली समझकर इस खतरनाक सांप को गले में लपेटा, फिर हुआ ये… देखें वीडियो

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews