
Satna News : सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चलती कार के इंजन में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में चालक ने कार को रोका और उतरकर वहां से दूर भागा। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेमरिया चौक का मामला
दरअसल, मामला सतना बस स्टैंड के पास सेमरिया चौक का है, जहां इंडिगो कार में अचानक धुआं उठने लगा। देखते- ही- देखते कार के इंजन में आग लग गई। हालांकि, इस घटना से किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। फिलहाल, कार में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
[dgv_vimeo_video id=”846891217″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

