सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना साधु को पड़ा महंगा, चित्रकूट पहुंची गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतना के चित्रकूट में गुजरात पुलिस ने दबिश देकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक साधु को गिरफ्तार किया है। जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Satna News

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन किसी-न-किसी विषय को लेकर चर्चा में बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच गुजरात पुलिस ने चित्रकूट में दबिश देकर एक साधु को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे गुजरात ले जाया गया है।

फिलहाल, साधु के खिलाफ गुजरात पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 296 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चित्रकूट टीआई ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर चित्रकूट टीआई डीआर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए साधु का नाम ब्रह्मचारी राम चैतन्य दास है, जो जानकी कुंड स्थित परमहंस आश्रम में रह रहा था। दरअसल, साधु पर आरोप है कि उसने आनंद नामक व्यक्ति के संबंध में व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ आनंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

इससे पहले भी गुजरात पुलिस दे चुकी है दबिश

जिसे गंभीरता से लेते हुए गुजरात पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और आज सतना पुलिस की सहायता से साधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस इससे पहले भी चित्रकूट में दबिश दे चुकी है, लेकिन शक के आधार पर उस समय किसी और साधु को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, पहचान करने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। फिलहाल, इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews