
पुष्पराज सिंह बघेल/सतना। सतना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है जो हेराफेरी कर एटीएम कार्ड पार करने में माहिर था। गिरोह में शामिल नरेंद्र शुक्ला और चंदा शुक्ला पति पत्नी हैं जो एटीएम काउंटर के बाहर ही अपना शिकार तलाशते थे। पति लाइन में लगकर एटीएम कार्ड के पिन नंबर पर नजंर रखता था तो पत्नी कार्ड की हेराफेरी करती थी। सतना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लाख का सामान व नगदी बरामद की है।
इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हाल ही में सभापुर थाना अंतर्गत बिरसिंगपुर में हुई एटीएम हेरफेरी कर 5 लाख रुपये लूटने की वारदात का खुलासा भी किया है। इस गिरोह का एक अन्य आरोपी संतोष पाठक पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और फिलहाल रीवा जेल में बंद है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

