Satna : प्रेमी ने गला घोंट प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, कुत्ते के साथ दफनाया शव, देखें वीडियो

Satna : प्रेमी ने गला घोंट प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, कुत्ते के साथ दफनाया शव, देखें वीडियो

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna District) से दिल को दहलाने (CRIME) वाला मामला सामने आया है। यहां पेशे से एक डेंटिस्ट (Dentist) ने अपनी असिस्टेंट की हत्या फिल्म दृश्यम (Drshyam Film)  की तरह हत्या (Murder) कर दी और उसके शव को अपने ही क्लीनिक के पास दफन कर दिया। इतना ही नहीं किसी को शक ना हो इसलिए उसके ऊपर कुत्ते को भी दफन कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के धवारी इलाके की है, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान- इस एजेंडा को जमीन पर उतारेगा मध्य प्रदेश

वही जब माता-पिता ने डेंटिस्ट से युवती के बारे में पूछा तो वह उन्हें गुमराह करता रहा कि उसकी नौकरी (JOB) कहीं और लग गई है। वह कुछ दिनों बाद लौट आएगी। लेकिन बार बार संपर्क करने के बाद भी जब लंबे समय तक भी बेटी नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी आखिरी लोकेशन क्लीनिक के पास ही मिली। पुलिस ने जब डॉक्टर से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

दरअसल, सतना संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के पास गड्ढे में युवती (Girlfriend) की लाश दफन किये जाने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई।  बीते वर्ष 14 दिसंबर से भानु केवट नामक युवती अचानक लापता हो गई थी। युवती सतना के धवारी इलाके स्थित डॉ आशुतोष त्रिपाठी के क्लीनिक में हेल्पर का काम करती थी। 14 दिसंबर की रात को जब युवती अपने घर नहीं पहुंची तो अगले दिन परिजन डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचे डॉक्टर (Doctor) ने काम से बाहर जाने की बात कह कर परिजनों को वापस कर दिया।

यह भी पढ़े.. MP News : सिंधिया समर्थक मंत्री का बड़ा ऐलान- महिलाओं को जल्द सौंपा जाएगा यह जिम्मा

यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। लंबा वक्त गुजरने के बाद जब युवती का कोई आता पता नहीं चला तो परिवार वालों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।  प्रारंभिक पूछतांछ में पुलिस के हाथ भी खाली रहे, लेकिन जब पुलिस युवती और डॉ आशुतोष की कॉल डिटेल में गई तो युवती के मोबाइल (Mobile) की आखिरी बातचीत डॉक्टर से ही होना पाया गया, लिहाजा डॉ आशुतोष को पुलिस (Satna Police) ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछतांछ की और चौका देने वाला मामला सामने आया।

पुलिस को जानकारी मिली युवती की क्लीनिक में डॉक्टर ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी और बगल के ही एक गड्ढे में उसे दफन कर दिया था आरोपी की निशानदेही पर आज पुलिस में युवती के कंकाल को बरामद किया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर और युवती के बीच नाजायज तालुकात थे। युवती डॉक्टर पर शादी का दबाव बना रही थी। यही कारण था कि डॉक्टर ने युवती को मौत के घाट उतार दिया और किसी को शक न हो, इसलिए उसके ऊपर कुत्ते (Dog) को दफन कर दिया। अब आरोपी डॉक्टर सलाखों के पीछे पहुंच गया है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1363161098363396097

satna1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews