Satna News : सतना में ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन के मुआवजे को लेकर नागौद खैरा में किसान 16 दिन से धरने एवं अनिश्चितकालीन अनशन में बैठे हैं। जिसे लेकर जिला कांग्रेस महामंत्री एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मुख्तार अहमद सिद्दीकी उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही, दूरभाष के माध्यम से डीआरएम को उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की।
ये लोग रहे मौजूद
जिसके बाद उन्होंने मामले में तत्काल निराकरण एवं प्रतिनिधि मंडल भेजने का दिया आश्वासन। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद बाबूलाल चूहटेल, रवेंद्र पांडेय, जगन्नाथ कुशवाहा, रामभूवन पटेल, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राकेश यादव, धर्मेंद्र दहायत, लालन भैया पटेल, सत्यनारायण पटेल, वीरेंद्र पटेल, रवि चंदन पांडे, अनिल त्रिपाठी, संतोष कुशवाहा समेत सभी किसान मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
[dgv_vimeo_video id=”815958567″]
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
