युवक को रंगीन मिजाज होना पड़ा भारी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, महिला ने पति के साथ मिलकर मारी कुल्हाड़ी

भोपाल में रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत, मामला दर्ज, पिकअप वाहन से कुचलने का मामला

सतना, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सतना में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी और लाश को पास के जंगल में फेंक दिया। वहीं, शव मिलने के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की, तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Post Office Scheme: खास है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मात्र 471 करोड़ के निवेश पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न, जानें यहाँ 

मामला बरौंधा थाना क्षेत्र का है, जहां दंपत्ति द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद लाश को लालपुर जंगल में फेंक दिया। 3 नवंबर को जंगल में शव पड़ा मिला। बता दे कि युवक की हत्या 29 अक्टूबर की रात की गई थी, जिसे कुल्हाड़ी से मारा गया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दरअसल, बिगत 3 नवंबर को चरवाहों ने जंगल में  लाश देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजवाया और मामले की जांच में जुट गई और काफी दिनों तक जांच पड़ताल में जुटी रही।

यह भी पढ़ें – माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज में रैगिंग, पांच छात्र निलंबित

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की जिस युवक की हत्या हुई है वो काफी रंगीन मिजाज का था और उससे सेजनहा, गोरसिहाई और आसपास के कई गांवों में लड़कियां और महिलाएं उससे परेशान थीं। जिसके बाद मामले में खुलासा हुआ कि उसका यही शौक उसकी मौत का कारण बना।

यह भी पढ़ें – शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए मजेदार वीडियो, बताया अपने फिट रहने का राज, देखें वीडियो 

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक दिवाली के दिन यानि 24 अक्टूबर की रात अपने ननिहाल गोरसिहाई से अपने घर सेजनहा के लिए निकला था, जिसके बाद वह रास्ते में जुआ खेलने लगा। वहां से निकलने के बाद वो सीधे गिरजा यादव के घर जा पहुंचा, जहां गिरजा की पत्नी अकेली थी और अकेलेपन का फायदा उठाकर मृतक ने गिरजा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तभी महिला ने जोर से शोर मचाया। जिसके बाद तो गिरजा मौके पर पहुंच गया। जहां गिरजा और उसकी पत्नी ने मृतक को बाइक से घर उसके घर सेजनहा पहुंचाने के लिए निकल पड़े और बीच रास्ते में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

यह भी पढ़ें – UP Weather:मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बूंदाबांदी के संकेत, बढ़ेगी ठंड-कोहरा, जानें पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews