Post Office Scheme: खास है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मात्र 417 रूपये के निवेश पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न, जानें यहाँ

Post Office Scheme: खास है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, मात्र 417 रूपये के निवेश पर मिलेगा 1 करोड़ का रिटर्न, जानें यहाँ

रूपये नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पोस्ट ऑफिस (Post Office Scheme) की कई ऐसी स्कीम हैं, जो काफी अच्छा रिटर्न देती। कई योजनाएं हैं जो आपको करोड़पति भी बना सकती है। मात्र कुछ रुपयों के निवेश से आपको करोड़ों का मुनाफा हो सकता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है पोस्ट ऑफिस की “पब्लिक प्रोविडेंट फंड” स्कीम, यह पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम है। जिसमें रोजाना 417 रुपये का निवेश करना होता है। 15 सालों में योजना मैच्योर हो जाती है और निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न मिलता है और अन्य कई फायदे भी होते हैं।

यह भी पढ़ें…मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है Poco X5 5G, सामने आए फीचर्स, मिलेगी Attractive डिजाइन, कीमत भी होगी कम

पोस्ट ऑफिस की स्कीम को आप हर 5 साल में एक बार एक्सटैंड करवाना पड़ता है। यदि आप 15 साल तक प्रतिदिन 417 रुपये जमा करते हैं 12500 रुपये हर महिना होता है। मतब आप एक साल में यह राशि 1.5 लाख रुपये तक हो जाती है। फिर आपको 15 सालों में 22.50 लाख रुपये की राशि जमा हो जाती है। इतना ही नहीं हर साल निवेशकों को कंपाउंड इंटरेस्ट का लाभ भी मिलता है। मतलब पूरा मिलाकर निवेशकों को मैच्योरिटी के समय 40.68 रुपये लाख दिया जाता है।

यदि आप हर साल 1.5 लाख रुपए निवेश करते हैं तो सालाना आपको 7.1 फीसदी ब्याज दर के साथ कुल 65.58 लाख रुपये मिलते हैं। यदि आप 25 सालों के लिए सी स्कीम में निवेश करते हैं तो आपको पूरा मिलाकर 1.03 करोड़ रुपये का रिटर्न मिल सकता है। इस स्कीम में अधिकतम जमा राशि की लिमिट 1.5 लाख रुपये होती है। इसमें निवेश करने की न्यूनतम राशि 500 रुपये होती है। सेल्फ एंप्लॉयड, पेशनर्स और सैलरीड एम्पलॉय अपना पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews