मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब, अब तक 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

2 ड्रोन कैमरे मेला क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं, जबकि 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इस बार प्रशासन द्वारा मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है।
मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में नवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब, अब तक 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Satna News : देशभर में इन दिनों नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। गली-गली माता की मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। लोगों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह उठने के साथ ही भक्तिमय गाने मन को तरोताजा कर देते हैं। चारों तरफ से सकारात्मक ऊर्जा का एहसास हो रहा है। माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। मंदिरों में सुबह से ही माता रानी की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला है।

अब तक 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

यहां आज अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में अपने माथा टेक लिए हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात की जा चुकी है, ताकि किसी प्रकार की कोई अराज तत्व द्वारा बुरी घटनाओं को ना अंजाम दिया जा सके। मेला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह 03 बजे से सुबह 08 बजे तक कुल 57,246 से अधिक भक्त यहां आ चुके हैं। अनुमान है कि 9 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।

ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर

दरअसल, हर साल यहां पर नवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी करते हैं। इस साल की बात करें तो मेला परिसर में 12 कार्यपालक मजिस्ट्रेट, दो एडिशनल एसपी, 4 डीएसपी, 12 टीआई समित 650 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा, मंदिर ट्रस्ट की तरफ से वॉलिंटियर्स भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। बता दें कि पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है। 2 ड्रोन कैमरे मेला क्षेत्र पर नजर रख रहे हैं, जबकि 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इस बार प्रशासन द्वारा मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा, बांध बैरियर के आगे वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews