
Satna News : मध्य प्रदेश का मैहर जिला आए दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही जिले से एक खबर सामने आई है, जहां कभी यहां पर चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शिकंजा कसने की कार्रवाई भी की जाती है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की है।
दरअसल, सोमवार की रात घर का ताला तोड़कर कुछ चोर अलमारी के अंदर रखे सामान लैपटॉप, 2 टैबलेट और मोबाइल ले गए। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
वार्ड 14 का मामला
मामला वार्ड 14 का है, जब मकान में किराए से रहने वाले भास्कर बंगाली के घर चोरी हो गई। मकान मालिक रामनिवास सोनी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने भास्कर को मकान किराए पर दिया था। फिलहाल, कुछ दिनों से मकान खाली पड़ा था क्योंकि परिवार के सभी सदस्य 6 नवंबर को गांव गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोर ने इस घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि मकान मालिक अलग में रहते हैं। जब वह सुबह किराएदार के घर तरफ गए, तो देखा कि कमरे की लाइट जल रही है। पास जाकर देखने पर पता लगा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर में अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। तब उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
FIR दर्ज
वहीं, पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया गया है। जल्द ही अज्ञात चोर को पकड़ने का आश्वासन भी दिया गया है। साथ ही मकान में रह रहे किराएदार को इसकी सूचना दे दी गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

