
Satna News : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लापरवाही पाए जाने पर सतना SDM ने कड़ा एक्शन लेते हुए 16 पटवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, 5 राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा, 3 तहसीलदारों और 9 राजस्व निरीक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
नाराजगी की जाहिर
बता दें कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के बाद 16 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान चलाया जा रहा है। इसकी समीक्षा करने कलेक्टर अनुराग वर्मा ने न्यूनतम प्रगति वाले राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की क्षमता पर नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की गई। वहीं, एडीएम स्वप्निल वानखेड़े ने तीनों तहसीलदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले को लेकर जवाब मांगा है।
16 पटवारी निलंबित
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एडीएम स्वप्निल वानखेड़े की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। दरअसल, निरीक्षण के दौरान नक्शा तरमीम और ई-केवाईसी के काम में न्यूनतम प्रगति पर पाया गया। जिसपर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि शासकिय निर्देशों का पालन नहीं करने के बाद इस तरह के कड़े कदम उठाए गए हैं। बता दें कि यह महाअभियान किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों को समय पर निपटने के लिए चलाया जा रहा है। जिसका डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जाएगा। इसलिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए संभागायुक्त, कलेक्टर, एसडीएम मैदानी क्षेत्रों में जाकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

