सतना जिला अस्पताल से 2 साल की बच्ची को उठाकर भाग गया बदमाश, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

परिजनों द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।
सतना जिला अस्पताल से 2 साल की बच्ची को उठाकर भाग गया बदमाश, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक खबर सामने आई है, जहां रविवार की रात एक बदमाश जिला अस्पताल से 2 साल की बच्ची को लेकर भाग गया। इससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने दौड़कर बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर…

जानें पूरा मामला

दरअसल, मामला टिकुरी सगमा गांव का है, जहां का रहने वाला प्रहलाद साकेत अपनी पत्नी निशा, मां जगरानिया और 2 साल की बेटी ने नीलांशी के साथ इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल आया था। पर्ची काउंटर के पास अपनी फैमिली को बैठाकर खुद डॉक्टर दिखाने चले गए। इस दौरान एक बदमाश वहां आया और जगरानिया की गोद से उनकी बेटी को उठाकर ले भागा। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक बच्ची को लेकर बदमाश अस्पताल के बाहर निकल चुका था। हालांकि, शोर मचाने पर लोगों ने बदमाश का पीछा किया और अस्पताल गेट के बाहर हनुमान मंदिर के पास उसे पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में धुत्त था। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अमन बारी के रूप में की गई है जोकि बजरहा टोला का रहने वाला है। बदमाश के पास से ना तो कोई आधार कार्ड मिला है और ना ही कोई अन्य दस्तावेज। पुलिस का कहना है कि वह कबाड़ बीनने का काम करता है। बच्ची को उठाकर भागने के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, तो बदमाश ने बताया कि बच्ची की मां ने उससे कहा था कि वह उसे बिस्किट खिला लाए, जबकि घटना के वक्त बच्ची की मां वहां थी ही नहीं। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews