
सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। MP Panchayat Election:- मध्यप्रदेश में आज से पंचायत चुनाव का पहला चरण शुरू चुका है। इसी बीच सतना में आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आयी। हैरत की बात तो ये है कि उल्लंघन कोई और नहीं बल्कि निर्वाचन करवा रहे। अधिकारी और कर्मचारी खुद ही आचार संहिता का उल्लंघन करते नजर आए। यह नजारा तब देखने को मिला जब सोहावल ब्लॉक के आरआई मतदान कक्ष में रिवाल्वर लेकर पहुंच गए।
[dgv_vimeo_video id=”723987679″]
उनकी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि सोहावल ब्लॉक के केंद्र क्रमांक 192 में मतदान में गड़बड़ी होने की शिकायत पर तहसीलदार व्ही के मिश्रा मौके पर जांच करने पहुंचे उनके साथ सोहावल ब्लॉक के आरआई राजेश तिवारी भी मौजूद थे। राजेश तिवारी ने अपने जींस के पॉकेट पर रिवाल्वर खोंस रखी थी। मौके पर खड़े पुलिसकर्मी ने यह देख कर तत्काल राजेश तिवारी को मतदान कक्ष से बाहर निकल जाने के लिए भी कहा, लेकिन तहसीलदार व्ही.के मिश्रा ने सुरक्षाकर्मी को इशारा कर रोक दिया।
यह भी पढ़े…GST मुआवजा उपकर को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, मार्च 2026 तक बढ़ी समय सीमा
गौरतलब है कि किसी भी मतदान केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार का हथियार ले जाना पूरी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन है, लेकिन सतना में खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन उन लोगों ने किया है जिनके हाँथ में इसके पालन की जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि चुनाव के पहले बंदूक और रिवाल्वर थानों में जप्त कराने के निर्देश भी दिए गए थे, फिर भी खुलेआम रिवाल्वर लेकर अधिकारी कर्मचारियों का मतदान केंद्र के अंदर देखे जाने पर कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में जबकि पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किये गये है।
[dgv_vimeo_video id=”723989529″]

