सतना में मूसरमार सेना की महिलाएं एक्शन मोड में, शराब की बोतलें फोड़ी

सतना में मूसरमार सेना की महिलाएं एक्शन मोड में, शराब की बोतलें फोड़ी

Women broke liquor bottles : सतना में रामनगर के बड़ा इटमा में मूसर मार सेना की महिलाएं एक्शन मोड में आ गई हैं। ग्राम पंचायत में शराबबंदी के फैसले के बाद आज जब एक बोलोरो अवैध शराब लेकर यहां बेचने के लिए आई तो सेना की महिलाओं ने घेर लिया और गाड़ी से पूरी शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर पटक पटककर फोड़ दी। मौके की नजाकत भांपते हुए अवैध शराब तस्कर बोलेरो छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद महिलाओं ने पुलिस को भी मामले को खबर की।

इटमा गांव में कुछ समय पहले ग्रामीणों ने पूरे इलाके में शराबबंदी का फैसला लिया था। इसके तहत गांव और आसपास किसी को शराब पीते या और बेचते पाए जाने पर 10 हजार जुर्माना लगाने और उस व्यक्ति के सामाजिक बहिष्कार का फैसला भी लिया गया था। इस बाबत ग्रामीणों में जन जागरण किया था और शराबबंदी का पालन कराने के लिए महिलाओं की मूसरमार सेना भी बनाई थी। गुरुवार को एक बोलेरो वाहन अवैध शराब बेचने के लिए गांव में पहुंचा। इसकी खबर मिलते ही मूसरमार की महिलाएं मौके पर पहुंची और बोलेरो को घेर लिया। महिलाओं को देखकर शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। इसके बाद सेना की महिलाओं ने वाहन से पूरी शराब की बोतलें निकाली और सड़क पर पटक पटक कर फोड़ दी।

अपने मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के बाद महिलाएं बेहद खुश हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी है। इन महिलाओं का कहना है कि किसी भी कीमत पर वो अपने गांव को शराब मुक्त कराएंगी। मूसर मार सेना के इस एक्शन की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है, बड़ा इटमा इन हाउस लामबंद महिलाओं से सबक लेकर अब दूसरे गांव की महिलाएं भी मूसर मार सेना बनाने के बारे में विचार कर रही हैं। वहीं जनपद सीईओ रामनगर जेसुआ पीटर ने भी उनके बड़ा एटमा ग्रामपंचायत के इस शराबबंदी के निर्णय की प्रशंसा की है।

सतना से फारुख कुरैशी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”834376224″]

[dgv_vimeo_video id=”834376607″]

[dgv_vimeo_video id=”834377165″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews