Hindi News

सतना में महाकुंभ जा रहे यात्रियों के साथ धोखाधड़ी, बस चालक ने बीच रास्ते में उतारा, पढ़ें पूरी खबर

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
इंदौर की शिव लक्ष्मी ट्रेवल्स की एजेंट ने यात्रियों से एक स्लीपर बस का किराया लिया था, जो कि 1800 से ₹2500 तक के बीच का था। जिन में से 7 लोग महाराष्ट्र के थे, जबकि बाकी इंदौर के थे।
सतना में महाकुंभ जा रहे यात्रियों के साथ धोखाधड़ी, बस चालक ने बीच रास्ते में उतारा, पढ़ें पूरी खबर

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी डकैती के मामले सामने आते हैं, तो कभी ठगी जैसे वारदात लोगों के मन में भय पैदा करते हैं। बीच बाजार में खुद को कोई भी सुरक्षित नहीं महसूस करता। इन सब से बचाव के लिए लोग घरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की घटना कैद हो सके।

वहीं, पुलिस भी ऐसी वारदातों पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार धड़पकड़ अभियान चलाती है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब महाकुंभ जा रहे यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

पूरा मामला

दरअसल, कृष्ण ट्रैवल्स की बस में 18 यात्री सवार थे, जिन्होंने प्रयागराज जाने का टिकट खरीदा था, लेकिन उन्हें बीच रास्ते में ही उतार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर की शिव लक्ष्मी ट्रेवल्स की एजेंट ने यात्रियों से एक स्लीपर बस का किराया लिया था, जो कि 1800 से ₹2500 तक के बीच का था। जिन में से 7 लोग महाराष्ट्र के थे, जबकि बाकी इंदौर के थे। यह बस इंदौर से चली थी और प्रयागराज पहुंचनी थी। सफर के बीच में बस चालक ने टोल बचाने के लिए गांव की सड़कों का सहारा लिया और सतना बस स्टैंड पहुंचा।

हुई झड़प

यहां पर बस यात्रियों को दूसरी बस में बैठने का प्रयास किया गया, जिसका विरोध किया। यात्रियों ने कहा कि उन्होंने एसी बस का किराया दिया है और वह उसी बस में यात्रा करेंगे। इसी बीच यात्रियों और बस कंडक्टर, चालक के बीच झड़प हो गई, जिससे परेशान यात्रियों ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों पक्षों को समझाइए दी गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews