अस्पताल से तीन दिन से गायब मरीज का शव बाथरूम में मिला

अस्पताल से तीन दिन से गायब मरीज का शव बाथरूम में मिला

पुष्पराज  सिंह बघेल/ सतना। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीज की बाथरूम में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वार्ड में भर्ती मरीज रामनरेश गुप्ता अपने बेड से 3 दिन से गायब था, परिजनों ने तलाश के बाद सिटी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट  दर्ज कराई थी। मंगलवार को बाथरूम की सफाई करने जब सफाई कर्मी ने बाथरूम खोलना चाहा तो वो अंदर से बंद दिखा, ऊपर से झांकने पर उसे अंदर रमेश गुप्ता की लाश दिखी।

इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने फौरन सिटी कोतवाली थाना पुलिस को बुला लिया, पंचनामा कार्रवाई के बाद दरवाजे को तोड़कर लाश निकाली गई। लाश का पीएम कराया जा रहा है, आपको बता दें कि नई बस्ती निवासी रामनरेश गुप्ता शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती थे, मुमकिन है कि बाथरूम जाने पर हार्डअटैक आने से उसकी मौत हो गई, पोस्टमार्टम के बाद असलियत सामने आ सकेगी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews