
Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। जिसका एक ताजा मामला सामने आया है, जहां दो हैवान महिला को समोसा खिलाने के बहाने उससे बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
दोनों आरोपी गिरफ्तार
बता दें सतना पुलिस ने रीवा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दोनों पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों ने महिला को पहले दोनों ने समोसा खाने के लिए दुकान पर बुलाया, जिसके बाद कबाड़ की दुकान में ले गया ।वहां खन्ना बारी पहले से मौजूद था। पीड़िता को पकड़ कर दोनो आरोपी कबाड़ दुकान के बगल में बनी मड़ैया में ले गए। वहां दोनो आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
10 हजार का इनाम घोषित
पूरी घटना के बाद महिला बदहाल अवस्था में सीधे पुलिस थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान मुस्कान को अगले ही दिन पकड़ लिया गया था लेकिन खन्ना भाग निकला था। जिसपर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया और आखिरकार फरार आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
टीआई ने दी जानकारी
टीआई सिटी कोतवाली एसएम उपाध्याय ने बताया कि, घटना के बाद से फरार आरोपी खन्ना बारी सतना से भाग कर रीवा में अपने भाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित घर पर रह रहा था। पुलिस को पता चला तो स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

