
Satna News : सतना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने युवती को अपने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद जब लड़की ने युवक से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने उसे टालना शुरू कर दिया। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कोलगवां थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला कोलगवां थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवती के साथ 2 सालों से ऐसा कर रहा था लेकिन जब पीड़िता को समझ आया तो उसने दुष्कर्म और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

