रेगाँव विधान सभा उपचुनाव : सी एम शिवराज का 13 दिन के अंदर दूसरा दौरा

रेगाँव विधान सभा उपचुनाव : सी एम शिवराज का 13 दिन के अंदर दूसरा दौरा

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनदर्शन यात्रा के तहत सतना के रैगांव पहुंचे, सीएम ने मंच से मप्र. के लिए नई योजना की घोषणा की, सीएम ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना की घोषणा की है, जिसमे गरीब हितग्राहियों को सरकारी जमीन एलाट कर प्लाट काटकर भू-स्वामी बनाये जाने की बात कही।कहा अगर क्षेत्र में सरकारी जमीन नही है तो सरकार जमीन खरीदकर गरीबों को प्लॉट देगी।

सरकार ने कर्मचारियों को दिए कई बड़े लाभ, अब एक बार फिर DA बढ़ाने की तैयारी!

सीएम ने पूरे प्रदेश में सतना जिले को योजनायों के ट्रायल के रूप में चुनने की घोषणा की है, रैगांव क्षेत्र की भूमि से चूना पत्थर सीमेंट फैक्ट्रियों के लिये लाइम स्टोन निकलने की बात निरस्त करते हुये कृषि योग्य भूमि को उद्योग मुक्त रखने की घोषणा की, आपको बता दें कि रैगांव विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर सीएम का यह दूसरे चरण का दौरा है, जिसकी रैगांव की सभा से शुरुआत की है, यहां से कोठी तक जनदर्शन यात्रा में सड़क मार्ग से दर्जन भर गाँव से यह यात्रा निकली, और कोठी में जनसभा संबोधित करेंगे औऱ खजुराहो के लिए रवाना हो जाएंगे।

[dgv_vimeo_video id=”614418118″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews