Hindi News

मैहर में सड़क दुर्घटना के बाद जमकर विवाद, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत, मामला दर्ज

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है।
मैहर में सड़क दुर्घटना के बाद जमकर विवाद, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत, मामला दर्ज

Satna/Maihar News : मध्य प्रदेश का सतना और मैहर आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी जैसे मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में डर का माहौल उत्पन्न कर देती है। ऐसी आपराधिक घटनाओं के कारण लोग अपने घर पर ताला लगाकर 1 घंटे के लिए भी बाहर नहीं जाना चाहते, जो कि पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए लगातार तरह-तरह के धड़-पकड़ अभियानें भी चलाई जाती है। इसके बावजूद, ऐसी घटनाएं चरम पर है।

दिनदहाड़े ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधी को किसी का खौफ नहीं है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब मैहर में सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया।

गोरसरी घाट की घटना

दरअसल, मामला मैहर में गोरसरी घाट का है, जब कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और यह इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। केवल इतना ही नहीं, इस वारदात से गुस्साए लोगों ने हवा में फायरिंग भी की है। इस घटना से आसपास के इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।

की गई हवाई फायरिंग

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समर्थ जैन अपने परिवार और मित्रों के साथ सरसी टापू से लौट रहे थे जो कि जबलपुर के रहने वाले हैं, तभी गोरसरी घाट के पास समर्थ जैन की कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं, समर्थ जैन और उनके साथियों ने ट्रक का पीछा करते हुए अमरपाटन के बाहरी इलाके में पहुंचकर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोका और चालक को नीचे उतरकर उसकी पिटाई कर दी। तब वहां मौजूद लोग मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे, तभी समर्थ ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से वहां हवाई फायरिंग कर दी।

मामला दर्ज

आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और अमरपाटन थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही लाइसेंसी पिस्तौल और ट्रक जब्त किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews