Hindi News

सतना में किसान का लाखों रुपये से भरा बैग चोरी, घटना CCTV में कैद, जांच जारी

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
Last Updated:
घटना सिंहपुर क्षेत्र के जैतवारा गांव का है। जब कमला मार्केट में स्थित इंडियन बैंक से पैसे निकालने के बाद राम भजन पांडे किराना स्टोर पहुंचे और वहां सामान खरीद रहे थे।
सतना में किसान का लाखों रुपये से भरा बैग चोरी, घटना CCTV में कैद, जांच जारी

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी-डकैती के मामले को अंजाम दिया जाता है, तो कभी धोखाधड़ी के केस सामने आते हैं। आम जनता चंद घंटों के लिए भी घर के बाहर खुद को सुरक्षित नहीं महसूस करती। हालांकि, पुलिस द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अभियानें चलाई जाती है।

इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब नागौद में किराना स्टोर पर गुड खरीदते समय किसान का लाखों रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। इससे पूरे इलाके में खलबली मच गई।

सिंहपुर का मामला

दरअसल, घटना सिंहपुर क्षेत्र के जैतवारा गांव का है। जब कमला मार्केट में स्थित इंडियन बैंक से पैसे निकालने के बाद राम भजन पांडे किराना स्टोर पहुंचे और वहां सामान खरीद रहे थे, तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैग 3.47 लाख रुपयों से भरा था। इस घटना से पीड़ित किसान काफी ज्यादा परेशान हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

पूछताछ जारी

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पीड़ित के आसपास घूमता नजर आया। जिसे मुखबिर तंत्रों की मदद से कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर टीआई अशोक पांडे ने बताया कि पीड़ित राम भजन पांडे और प्रसन्ना बाई गर्ग ने अपनी धान बेची थी, जिसके एवज में 3.47 लाख रुपये उनके खाते में आए थे। इस रकम को बैंक से निकालकर दोनों लोगों ने बैग में रखा था, तभी चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ का सिलसिला जारी है। जल्द ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews