Satna News: 13 ट्रक गेहूं गायब होने के मामले में शासन का बड़ा एक्शन, जिला प्रबंधक निलंबित, 8 लोगों के खिलाफ पहले से दर्ज है FIR

इस प्रकरण में जिला प्रबंधक अमित गौड़ ने सर्वेयर के रजिस्ट्रेशन और और ट्रक के जमा होने के बारे में सावधानी नहीं बरती और बड़ी लापरवाही की इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है। 
MP Paddy Procurement

MP Paddy Procurement

Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में सामने आयर 13 ट्र्रक गायब होने के मामले में शासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिला प्रबंधक पर भी कार्रवाई की है और उन्हें लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है, इस मामले में पुलिस पहले ही 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर चुकी है और 93 लाख रुपये के इस गेहूं को खुर्द बुर्द किये जाने में सभी 8 लोगों की भूमिका की जाँच कर रही है।

जिला प्रबंधक सतना अमित गौड़ निलंबित 

मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय भोपाल के प्रबंध संचालक प्रताप नारायण यादव के हस्ताक्षर से आज एक पत्र जारी किया गया है जिसमें जिला प्रबंधक अमित गौड़ के निलंबित किये जाने का आदेश है , उन्हें लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय कार्यालय मुख्यालय जबलपुर निर्धारित किया गया है।

3860 क्विंटल गोदाम नहीं पहुंचा मगर किसानों को भुगतान पहुंच गया   

पत्र के मुताबिक इस समय प्रदेश में गेहूं उपार्जन किया जा रहा है, समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है, इसी क्रम में सतना जिले के कारीगोह से 8 मई को 8 तक गेहूं यानि 2360 क्विंटल गेहूं और 13 मई को 5 ट्रक यनी 1500 क्विंटल गेहूं परिवहन किया गया, ये ट्रक गोदाम नहीं पहुंचे लेकिन इन ट्रकों को सर्वेयर ने पास कर दिया एवं कार्पोरेशन के प्रदाय केंद्रों से स्वीकृति पत्रक जारी किये गए और उसके आधार पर संबंधित किसानों को भुगतान भी कर दिया गया।

जिला प्रबंधक को मिली लापरवाही की सजा 

इस मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि उस सर्वेयर का रजिस्ट्रेशन सीएमएमएस पोर्टल पर जिला प्रबंधक के लॉग इन से किया गया था इसलिए ये माना गया कि इस प्रकरण में जिला प्रबंधक अमित गौड़ ने सर्वेयर के रजिस्ट्रेशन और और ट्रक के जमा होने के बारे में सावधानी नहीं बरती और बड़ी लापरवाही की इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई FIR 

गौरतलब है कि 93 लाख रुपये के गेहूं के गायब होने का मामला सामने आते ही विभाग एक्शन में आया और जेतमाल बाबा महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता गिरी सहित, समूह ऑपरेटर अभिलाषा सिंह, समिति के दलाल शिवा सिंह,परिवहनकर्ता के मैनेजर सम्राट सिंह, नागरिक आपूर्ति निगम के के ऑपरेटर नरेंद्र पांडे, धनजय द्विवेदी, सतीश कुमार द्विवेदी और राकेश सिंह के खिलाफ धारा 420 हित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है और इनकी भूमिका की जाँच कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews