सांभर का शिकार करने दो आरोपी गिरफ्तार, खाल और हथियार बरामद

सांभर का शिकार करने दो आरोपी गिरफ्तार, खाल और हथियार बरामद

सतना। पुष्पराज सिंह बघेल।
सतना के सिंहपुर रेंज में सांभर के शिकार करने और मांस पकाकर परोसने वाले  दो आरोपी गिरफ्तार हुए है।बीते एक फरवरी को सिंहपुर थाना अंतर्गत किशन पुर गाँव मे एक खेत मे सम्हर का शिकार बनने की खबर मुखिर से मिली थी जिसपर वन अमले ने दविश दी तो आरोपी भाग खड़े हुए थे।जिसपर भाजी खेरा रेंज का वन अमला आरोपियो की तलाश में जुटा रहा बीती रात आरोपियो के घर मे दविश देकर वन अधिकारियो ने दो आरोपियों भीम सिंह गौड़ औऱ अवधेश गौड़, को गिरफ्तार किया है जिनके पास से साम्हर का कच्चा माँस ,उसकी खाल ,व शिकार के हथियार बरामद किया गया है।वन अधिकारियों ने आरोपियो को गिरफ्तार कर वन जीव पशु वध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आज आरोपियो को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते एक फरवरी को किसनपुर स्थित राम सिंह के खेत मे साम्हर का शिकार कर पकाया जा रहा था उस दौरान सूचना पर पह्यची टीम ने जब दविश दी तो आरोपी मौके से  बीट गार्ड चौकीदार के साथ धक्का मुक्की कर भाग खड़े हुए थे जिन्हें आज वन विभाग ने किया गिरफ्तार कर लिया है।उनके, कब्जे से 25 किलो कच्चा मांस, 08 किलो पक्का मांस, 01 सांभर की खाल, बर्तन और कुल्हाड़ी बरामद कर ली गयी है।, ये घटना सिहपुर वन परिक्षेत्र के भाजीखेरा के जंगल की है जिसपर डिप्टी वन रेंजर ने कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews