Satna News: BSF का जवान बनकर की ठगी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद वह लिंक के जरिए ठगी का शिकार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जूट गई है।
chhatisgarh news

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक खबर सामने आई है, जहां एक शख्स ऑनलाइन प्रॉपर्टी साइट पर ऑफर डालकर ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, पीड़ित को ऑनलाइन साइट पर विज्ञापन डालना भारी पड़ गया है। बता दें कि फ्रॉड ने उसे 99 हजार 500 रुपए का चूना लगा दिया। फिलहाल, पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं यहां…

उत्तरी पतेरी का मामला

दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उत्तरी पतेरी का है, जहां विकास कुमार मिश्रा को एक फ्रॉड ने बीएसएफ का जवान बनाकर कॉल किया और उसके फोन पर मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से लगभग 1 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए, जिससे वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। जिसके बाद वह पुलिस थाने इसकी शिकायत करने पहुंचा और मामला दर्ज करवाई।

पुलिस से मिली ये जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विकास को अपना एक घर बेचना था। लिहाजा उसने मैजिक ब्रिक्स नाम के ऑनलाइन साइट पर इसका विज्ञापन डाला था। साथ ही इससे जुड़ी कुछ सूचना अपलोड की थी। जिसे लेकर अशोक नाम के व्यक्ति का कॉल उनके पास आया और उसने खुद को बीएसएफ का जवान बताया। केवल इतना ही नहीं, विश्वास के लिए उसने अपनी एक आईडी कार्ड भी भेजी। फिर मकान को लेकर दोनों के बीच बातचीत हुई और जब विकास को उसपर विश्वास हो गया, तो उसने मकान के एडवांस के लिए फोन पर ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने का ऑफर दिया। विकास ने उसे अपना फोनपे नंबर दिया। जिसके बाद वह लिंक के जरिए ठगी का शिकार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जूट गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews