Hindi News

Satna News : मेंटेनेंस वर्क के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

Written by:Amit Sengar
Published:
Satna News : मेंटेनेंस वर्क के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी को करंट लगने से बीती रात हुई एक लाइन मैन की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। नाराज लोग नेशनल हाईवे पर उतर आए और उन्होंने चक्काजाम कर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया।

यह है पूरी घटना

घटना कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित माधवगढ़ के पास की है जहां सतना- रीवा मार्ग में तकरीबन 3 घंटे तक चक्का जाम रहा, आपको बता दें कि बीती रात ड्यूटी के दौरान लाइनमैन विजय जायसवाल विद्युत सुधार का कार्य कर रहा था, इस दौरान उस को जोरदार करंट का झटका लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, परिजनों और मोहल्ले के लोगों में इस घटना के कारण भारी आक्रोश था। लिहाजा सभी ने मिलकर सतना रीवा मार्ग में माधवगढ़ के पास चक्का जाम लगा दिया, जिसके कारण 3 घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा, जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों से बात करके उन्हें समझाइश दी गई,

मृतक के परिवार को बिजली विभाग की तरफ से 4 लाख का मुआवजा और बीमा कंपनी की ओर से 5 लाख देने की बात कही गई, काफी मशक्कत के बाद प्रशासन परिजनों को समझाइश देने में कामयाब हुआ और शव को सड़क से उठाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया, तब कहीं जाकर यातायात भी बहाल हुआ।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews