
Satna News : देश के मोदी सरकार के 09 साल पूरे होने पर सतना सांसद महाजनसंपर्क अभियान के तहत मैहर के जरियारी गांव पहुंचे थे, जहां उन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा, किसी तरह सांसद कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जैसे ही अपना भाषण शुरू किया एक बुजुर्ग जोर-जोर से चिल्लाकर विरोध करने लगी, बस फिर क्या था महिलाओं एवं पुरुषों ने गांव के विकास के लिए किए गए वादे को पहले पूरा करने की बात कहने लगे, देखते ही देखते कार्यक्रम में हंगामा शुरू हो गया।
यह है मामला
बता दें कि मौजूद पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया लेकिन सांसद के गुर्गों और पुलिस ने पत्रकार और समाजसेवियों के मोबाइल छीना लिए, उन्हें मारपीट कर थाना ले जाया गया, उन पर झूठे प्रकरण दर्ज कर दिए, और उनके मोबाइल से वीडियो डिलीट कर वापस कर दिया गया, इतना ही नहीं कार्यक्रम में विरोध करने वाली बुजुर्ग महिला के घर में रात को पुलिस भी भेजी गई, जिसे महिला ने चलता कर दिया। जरियारी गांव के लोगों को सतना सांसद गणेश सिंह का विरोध करना अब भारी पड़ रहा है, गांव के पीड़ित लोग समाजसेवी और पत्रकार मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”839073886″]
[dgv_vimeo_video id=”839074061″]
दरअसल जरियारी गांव नक्शाविहीन है। हर चुनाव में ये मुद्दा उठता है। आश्वासन मिलता था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं। ऐसे में जरियारी गांव के ग्रामीण सरकार की कई योजना के लाभ से वंचित हैं। यह चुनावी साल है ऐसे में एक जनप्रतिनिधि और पुलिस की हिटलरशाही सत्ताधारी दल के लिए किसी भी लिहाज से उचित नहीं है, यह जनता जनार्दन है अगर सत्ता देती है तो सत्ता विहीन भी कर देती है, सत्ताधारी शायद यह बात भूल गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”839074350″]
[dgv_vimeo_video id=”839074655″]
