अस्पताल में गंदगी मिलने पर भड़की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सुपरवाइजर से लगवाया झाड़ू, उठवाया कचरा, जमकर लगाई फटकार 

सतना जिला अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था काफी खराब है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अचानक निरीक्षण करने पहुंची गंदगी का अंबार देखकर आग-बबूला हो गई।
satna news

Satna News: प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अपने तीखे तेवर के लिए जानी जाती हैं। रविवार को वह सतना जिला अस्पताल अचानक निरीक्षण करने पहुंच गई। अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था देखकर भड़क पड़ी है। हॉस्पिटल और वार्ड में कचरा मिलने पर पूरे स्वास्थ्य अमले को फटकार भी लगाई। उन्होंने सफाई  ठेकेदार को बुलाया। लेकिन मौके की नजाकत भांपते हुए ठेकेदार ने सुपवाइजर रत्नेश मिश्रा को भेज दिया।

फिर क्या था मंत्री बगरी का गुस्सा सफाई सुपवाइजार रत्नेश मिश्रा पर बरस पड़ा। उन्होनें सबके सामने सुपरवाइजर को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं सजा बतौर सुपरवाइजर से वार्ड में झाड़ू लगवाया। आसपास का  कचरा उठवाया।

मंत्री से सफाई ठेकेदार का ठेका भी किया था निरस्त

दरअसल, सतना जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। ठेकेदार सफाई के नाम पर केवल रश्म अदायगी कर मोटी रकम कमाने में जुटे हुए हैं। इससे पहले भी , मंत्री प्रतिमा बागरी ने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में कचरे का अंबार देखा था। जिसके बाद सफाई ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया था। हालांकि सफाई ठेकेदार फार्म कामधेनु की बजाय इस बार कामथेनु नाम फिर से जिला अस्पताल का सफाई ठेका लेने में कामयाब हो गया।

डांट-फटकार भी कोई सुधार नहीं

जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। मंत्री की डांट फटकार के बाद भी मुनाफाखोर ठेकेदार बेपरवाह है और जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था जस की तस ही है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का सतना गृह जिला और डिंडोरी की प्रभारी मंत्री हैं। कुछ दिन पहले मंत्री जी ने डिंडोरी जिला अस्पताल में भी सफाई की जिम्मेदारी लेने वालों को जमकर फटकार लगाई थी ।

[dgv_vimeo_video id=”1000071606″]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews