सतना में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, 24 बच्चे हुए घायल, 1 गंभीर

मामला नागौद के परसमनिया पठार क्षेत्र का है। जब रहिकवारा स्थित बाल ज्ञान मंदिर आदर्शी स्कूल के बच्चे बस पर सवार होकर स्कूल में 15 अगस्त मनाने के लिए जा रहे थे।
MP News

Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूल बस के पलटने से 24 बच्चे घायल हो गए हैं। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। आइए जानते हैं विस्तार से…

नागौद का मामला

दरअसल, मामला नागौद के परसमनिया पठार क्षेत्र का है। जब रहिकवारा स्थित बाल ज्ञान मंदिर आदर्शी स्कूल के बच्चे बस पर सवार होकर स्कूल में 15 अगस्त मनाने के लिए जा रहे थे, तभी गुलौहा गांव के पास गुढ़ा चुनहाई पुलिया पर बस पलट गई, जिससे 24 बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोट आई है, जबकि एक बच्चे कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। फिलहला, दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे जगह इलाज के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं, घटना की जानकारी लगते हैं जब जसो थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, एसडीएम एपी द्विवेदी और नागौद थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। उनका हाल-चाल जाना। केवल इतना ही नहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी बच्चों को लड्डू और समोसे भी खिलाए, जिससे उनके चेहरे पर थोड़ी सी स्माइल आ सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे अलग-अलग गांव के हैं। हादसे के बाद माता-पिता काफी ज्यादा परेशान और चिंतित हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews