Satna News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नशे की तस्करी करते 5 गिरफ्तार, 2 लग्जरी कार भी जब्त

arrest

Satna News : सतना जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां नशे की तस्करी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 2 लग्जरी कार समेत सवा लाख रुपये जब्त कर लिया है। जिससे माफियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी हुई है। आइए जानें यहां…

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, रामपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि रीवा की ओर से दो स्विफ्ट कारों में नशीली कफ शिरफ लाई जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच अभियान शुरू कर दी गई। इस दौरान दोनों कारों को रोककर तलाशी ली गई तो 720 शीशी नशीली कफ सिरप की खेप बरामद हुई।

पुछताछ जारी

बता दें कि आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार नम्बर MP17 CC 9377 में तो तिरंगा झंडा और मानवाधिकार आयोग का बोर्ड भी लगा रखा ताकि लोगों को उनपर शक ना हो। वहीं, आरोपियों की पहचान सतेन्द्र दुबे,सौरभ सिंह, दिलीप रावत, राघवेन्द्र सिंह और किशन चौधरी के रुप में की है। फिलहाल, सभी से पुछताछ जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews